टाटा लीज नवीनीकरण से पहले 18 मौजा का सर्वे कराने की मांग

Author Dashmat Soren|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने जाते मंच का प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने कोल्हान आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा लीज नवीनीकरण से पहले 18 मौजा के रैयतों और आदिवासियों के सर्वे की मांग की है।

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें टाटा स्टील के प्रस्तावित लीज नवीनीकरण से पहले जमशेदपुर के 18 मौजा के मूल रैयतों, आदिवासियों एवं टाटा विस्थापितों का सर्वे कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है. मंच ने 1908 एवं 1937 के खतियान को मान्यता देने, वर्ष 1996 के खतियान को निरस्त करने तथा बिना लीज या बिना अधिग्रहण के कब्जे वाली भूमि की पहचान कर उसे मूल रैयतों को वापस दिलाने की मांग की. ज्ञापन के माध्यम से मंच ने 18 मौजा का सर्वे, 2005 के लीज नवीनीकरण की पुनः समीक्षा, अवैध कब्जों पर कार्रवाई, ग्रामसभा की लिखित सहमति के बिना भूमि संबंधी निर्णयों पर रोक लगाने समेत कई मांग की. ज्ञापन सौंपनेवालों में प्रहलाद गोप, सानंद प्रधान, मनोज बोदरा, अभिषेक प्रधान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola