टाटा मोटर्स यूनियन परिसर में लगेगी जेएन टाटा की प्रतिमा, 3 मार्च को होगा अनावरण

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन 3 मार्च को संस्थापक जेएन टाटा की प्रतिमा स्थापित का अनावरण होगा.

विज्ञापन

3000 यूनिट रक्तदान का महा-संकल्प, टूटेगा पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन इस वर्ष 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है. यूनियन कार्यालय परिसर में संस्थापक जेएन टाटा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. जिसका कार्य वर्तमान में जोर-शोर से चल रहा है. आगामी 3 मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में प्रतिमा के अनावरण और रक्तदान शिविर के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जेएन टाटा साहब की प्रतिमा का अनावरण यूनियन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

3000 यूनिट का नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने इस वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का संकल्प लिया है. बैठक में इस वर्ष 3000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यूनियन ने वर्ष 2024 में 2700 यूनिट और वर्ष 2025 में 2906 यूनिट रक्त संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था. जिसे इस बार पार करने की पूरी तैयारी है.

अध्यक्ष और महामंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. यूनियन की ओर से शहर के गणमान्य लोगों को जल्द ही आमंत्रण पत्र भेजने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola