ePaper

शतरंज : जमशेदपुर के अभिषेक दास को दोहरा खिताब

Updated at : 05 Jan 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज : जमशेदपुर के अभिषेक दास को दोहरा खिताब

jamshedpur sports news chess : रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ब्लिट्ज व रैपिड चेस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय रैपिड व ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पूर्वी सिंहभूम जिले के अभिषेक दास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया. अभिषेक को रैपिड वर्ग में दस हजार व ब्लिट्ज वर्ग में पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. रैपिड वर्ग में दूसरे स्थान पर बोकरो के अंकित कुमार सिंह रहे. तीसरे स्थान पर रांची के विभाष कुमार, चौथे स्थान और पांचवे स्थान पर क्रमश: पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा एवं राजेश कुमार रहे. ब्लिट्ज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के देवांजन सिन्हा, तीसरे स्थान पर हजारीबाग के आभास और चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: पूर्वी सिंहभूम के रोहित और देवांजन सासमल रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार, शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola