शहर में चार अगस्त से होगी राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. हॉकी झारखंड की ओर से नवल टाटा हॉकी झारखंड में जूनियर व सब जूनियर राज्य हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन चार अगस्त से किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. हॉकी झारखंड की ओर से नवल टाटा हॉकी झारखंड में जूनियर व सब जूनियर राज्य हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन चार अगस्त से किया जायेगा. जूनियर वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग की कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें नवल टाटा हॉकी एकेडमी, रांची, हजारीबाग, बोकारो (पूल-ए), सिमडेगा, गुमला, खूंटी व रामगढ़ (पूल बी) शामिल है. सभी मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेला जायेगा. सभी टीमों को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ठहराया जायेगा. जूनियर वर्ग के मुकाबले आठ अगस्त तक होंगे. इसके बाद 10-14 अगस्त तक सब जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे. सब जूनियर वर्ग में रांची, गुमला, नवल टाटा हॉकी एकेडमी, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम की टीमें हिस्सा ले रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola