Jamshedpur News : सोनारी : युवक की कमरे में मिली लाश, परिजनों ने की जांच की मांग
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सोनारी के बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को आकाश रजक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सोनारी के बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को आकाश रजक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जतायी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. घटना के समय आकाश की पत्नी आशा रजक अपने मायके सोनारी झाबरी बस्ती गयी हुई थी. परिजनों के अनुसार आकाश गैस एजेंसी में काम करता था. उसने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. पत्नी के बार-बार मायके जाने से आकाश मानसिक रूप से परेशान रहता था. 24 जनवरी को भी आशा मायके गयी थी. सोमवार को आकाश की भाभी और मामी उसे घर वापस लाने गयी थी. लेकिन आशा के घरवालों ने उसे नहीं जाने दिया. आकाश पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था. जबकि उसके माता-पिता अलग रहते थे. सूचना पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन