ePaper

बारीडीह गुरुद्वारा विवाद पर भगवान सिंह ने रखा पक्ष, कहा - सोखी संविधान मुताबिक बने हैं प्रधान

Updated at : 19 Jul 2024 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
बारीडीह गुरुद्वारा विवाद पर भगवान सिंह ने रखा पक्ष, कहा - सोखी संविधान मुताबिक बने हैं प्रधान

गलत बयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें : भगवान सिंह

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव पर अपना पक्ष रखते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह प्रधान का चयन उनकी जानकारी में संवैधानिक प्रक्रिया द्वारा हुआ है. शुक्रवार को प्रवास के दौरान बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि विरोधी सीजीपीसी अधिकारियों पर गलत बयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें.प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाने का फैसला न्यायसंगत तरीके से उनकी सहमति से ही हुआ है. कमेटी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रधान नरेंद्र पाल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू और हरजिंदर सिंह ने फैसले को केवल अमली जामा पहनाया है. यह निर्णय केवल उनका ही नहीं, बल्कि सबका संयुक्त फैसला है. इस पर विरोधियों द्वारा गलत बयानी और आरोप एक संजीदा मसला है. भगवान सिंह ने कहा कि सीजीपीसी निष्पक्ष धार्मिक संस्था है और उसने अपने सारे कार्य निष्पक्षता से ही किये हैं, सारी प्रक्रिया संविधान की सीमा में रहकर हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola