सेंगेल अभियान ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ��ांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी सेंगेल अभियान ने सोमवार को सरना धर्म कोड लागू करने, संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा.

विज्ञापन

जमशेदपुर:

आदिवासी सेंगेल अभियान ने सोमवार को सरना धर्म कोड लागू करने, संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. सेंगेल अभियान के सोनाराम सोरेन व विमो मुर्मू मांग पत्र सौंपने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. सेंगेल अभियान ने 30 जून को हूल दिवस पर उपायुक्त कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना सह हूल संकल्प दिवस समारोह मनाया था. रविवार होने की वजह से वे डीसी को मांग पत्र नहीं दे सके थे. सोनाराम सोरेन ने बताया कि कुड़मी को एसटी बनाने की अनुशंसा करने वाले जेएमएम और कांग्रेस का सेंगेल विरोध करता है. केवल वोट बैंक के लोभ लालच के लिए किसी भी जाति समुदाय को एसटी का दर्जा देना असली आदिवासियों को उनके अधिकार से वंचित करने के समान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola