रात तक घर नहीं लौटा बागबेड़ा का युवक, सुबह NH-220 किनारे मिली लाश...

Updated:
विज्ञापन

एनएच से मिली बाइक.

कोवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव एनएच-220 के किनारे बरामद हुआ है. मृतक की पहचान इलेक्ट्रीशियन सिकंदर कुमार शर्मा के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

कोवाली : कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा स्थित महाकाल ढाबा के समीप एनएच-220 के किनारे मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान बागबेड़ा के चांदनी चौक निवासी सिकंदर कुमार शर्मा (30) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला था. घटना के बाद परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शव पर चोट के निशान भी मिले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन का काम करता था सिकंदर

जानकारी के अनुसार, सिकंदर कुमार शर्मा सोनारी क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. सोमवार को वह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद मंगलवार को बानाकाटा के समीप एनएच-220 किनारे उसका शव बरामद किया गया. शव से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली.

शरीर पर मिले चोट के निशान

युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. इसकी सूचना कोवाली थाना को दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद कोवाली पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया. पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. बताया गया कि सिकंदर कुमार शर्मा पत्नी और दो बच्चे के साथ रहते थे. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola