Sawan 2023: सावन आज से शुरू, सज गये शिवालय, बाजारों की बढ़ी रौनक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2023 5:48 AM
सावन आज से शुरू हो गया है. इस दिन दिनभर जलाभिषेक होगा. कई मंदिरों में रूद्राभिषेक व विशेष पूजा की तैयारी है. उधर, सावन को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गयी है. गेरुआ वस्त्रों और पूजन सामग्री से बाजार पट गया है.
जमशेदपुर: भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत आज से हो रही है. इसको लेकर विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में विद्युत सज्जा की गयी है. अधिकतर मंदिरों के पट सुबह पांच बजे खुल जायेंगे. इसके बाद दिनभर जलाभिषेक होगा. कई मंदिरों में रूद्राभिषेक व विशेष पूजा की तैयारी है. उधर, सावन को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गयी है. गेरुआ वस्त्रों और पूजन सामग्री से बाजार पट गया है.
प्रमुख मंदिर
पारडीह काली मंदिर
पट खुलेगा : सुबह 4:00 बजे
समाधि स्थल पर रुद्राभिषेक : सुबह 9:00 बजे
श्री श्री साकची शिव मंदिर
पट खुलेगा : सुबह 6:00 बजे
भोलेबाबा का शृंगार : संध्या 5:00 बजे
ग्यारह पंडितों द्वारा महिमन पाठ : संध्या 7:30 बजे
शीतला माता मंदिर साकची
पट खुलेगा : 5:00 बजे
पंचामृत स्नान व शृंगार पूजा : संध्या 5:00 बजे
रंकिणी मंदिर कदमा
पट खुलेगा : सुबह 5:00 बजे
(नोट: नौ जुलाई को शिव मंदिर का प्रतिष्ठा दिवस है. इस दिन बनारस के पंडितों द्वारा विशेष पूजा व रुद्राभिषेक होगा)
मनोकामना मंदिर साकची
पट खुलेगा : सुबह 5:00 बजे
रुद्राभिषेक : सुबह 7:00 बजे
(नोट : प्रत्येक सोमवार की संध्या चार बजे से महारुद्राभिषेक होगा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










