सावनाडीह मे दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, संजीव सरदार पहुंचे
खिलाड़ियों के बीच विधायक संजीव सरदार. | Prabhat Khabar Network
पोटका के सावनाडीह में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में धिरौल एफसी ने सिदाडीह को हराया। विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना पर जोर दिया।
कालिकापुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत मानपुर पंचायत के सावनाडीह में आदिवासी स्टील स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता मे कुल 32 टिमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता धिरौल एफसी एवं उपविजेता बलदेव स्पोर्टिंग सिदाडीह बनी, जबकि तृतीय पुरस्कार एदेलगाजाड़ एवं चतुर्थ पुरस्कार पोड़ेया को मिला. प्रतियोगिता के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि खेल में जीत के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत, समर्पण और खेल भावना का विशेष महत्व है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. विधायक श्री सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है तो उन्हें सही मंच और लगातार अवसर देने की. राज्य सरकार भी खिलाड़ियों के उत्थान और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है. सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं और पहलों के माध्यम से गांवों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. मौके पर माझी बाबा मतकमडीह राजेश मुर्मू, माझी बाबा सावनडीह मंगल मुर्मू, कालिकापुर पंचायत के मुखिया बागराय सोरेन, सालखान सोरेन, राजीव सोरेन, रोंजोई हेंब्रम, गुराई मुर्मू, मेगलाल मुर्मू, गगन मुर्मू, दिकू मुर्मू, संखो मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, राजेश माझी आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए