नाले से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने अंदर झांका तो उड़ गए होश

Updated:
विज्ञापन

नाले के अंदर झांकते लोग.

जमशेदपुर के गोलमुरी नाले से अचानक दुर्गंध आने लगी, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई. नाले में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब अचानक नीलडीह नाले से दुर्गंध आने लगी. इससे नाले के पास लोगों की भीड़ लग गयी. भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने नाले में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये. नाले में एक युवक का शव था. शव काफी पुराना था इसलिए दुर्गंध आ रही थी. शव काफी पुराना होने के कारण सड़ा-गला अवस्था में था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा शव

पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार सुबह की है. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया. उसके बाद आस पास के लोगों की मदद से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया. लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका.

टेल्को से बहकर नीलडीह तक शव आने की आशंका

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया - शव काफी पुराना होने के कारण पूरा काला पड़ कर सड़ गया है. आशंका जताई जा रही है कि यह शव टेल्को की ओर से बह कर आया है. आस पास के थाना में इसकी जानकारी दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola