Jamshedpur News : सी-विजिल एप पर दर्ज कराएं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
Updated at : 22 Oct 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी है कि वे आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से दें.
विज्ञापन
एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Jamshedpur News :
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी है कि वे आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से दें. एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं. शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है. सी-विजिल एप चुनाव संबंधित शिकायतों को त्वरित रूप से दर्ज और निवारण करने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. नागरिक एप के माध्यम से सांप्रदायिक द्वेषपूर्ण भाषण, शराब-नशीले पदार्थ का वितरण, आग्नेयशास्त्र का प्रदर्शन, धन वितरण, फेक न्यूज, मतदाता परिवहन, पेड न्यूज, संपत्ति की क्षति, मुफ्त वितरण, धमकाना-प्रताड़ना संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जायेगा और उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




