कांग्रेस नेता रवींद्र झा बनाये गये ओडिशा के ऑब्जर्वर

Updated:
विज्ञापन

Congress leader Ravindra Jha made observer of Odisha

विज्ञापन

जमशेदपुर.

पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा को लोकसभा चुनाव में ओड़िशा राज्य का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. झारखंड से एकमात्र रवींद्र झा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए ओडिशा की ऑब्जर्वर मीनाक्षी नटराजन, ओडिशा के प्रभारी डॉ अजय कुमार को सूचित किया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुल 12 कांग्रेस प्रतिनिधियों को ओडिशा में जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिसमें जमशेदपुर से पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र झा भी शामिल हैं. रवींद्र झा सरायकेला बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष व शीतला मंदिर न्यास बोर्ड के भी अध्यक्ष के पद पर भी आसीन हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola