विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में निकाली गयी रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जानकारी दी गयी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
विश्व जनसंख्या दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी व एसीएमओ डॉ योगेश्वर प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना दिया. रैली में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया. रैली सदर अस्पताल से निकल कर करनडीह चौक तक गयी. इस दौरान रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान सिविल सर्जन ऑफिस व सदर अस्पताल के कई पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ एएनएम स्कूल के शिक्षक भी मौजूद थे.विश्व जनसंख्या दिवस आज
गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन