जवाहर नगर रोज कॉलोनी के 37 घरों में घुसा बारिश का पानी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मानगो जवाहर नगर के रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. अचानक बारिश का पानी घरों में घुसने से कई लोगों के घरेलू सामान बर्बाद हो गये.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
मानगो जवाहर नगर के रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. अचानक बारिश का पानी घरों में घुसने से कई लोगों के घरेलू सामान बर्बाद हो गये. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से 37 से ज्यादा लोगों के घरों में पानी घुस गया. नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. शुक्रवार को बारिश का पानी मो फैसल, मो शाकिल, मो शबाब, रिजवान, शहीद हुसैन, पिंटू, फैयज , मोबिन, कामरान आदि के घरों में घुस गया. बारिश के बाद गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो जाता है. ���स्ती में दूषित पानी का जमाव होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन