Jamshedpur News : बारिश ने बढ़ायी परेशानी, मानगो के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : मानगो जलापूर्ति योजना के माध्यम से मानगो क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है. शहर में लगातार हो रही बारिश और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से मानगो के कई क्षेत्रों में पानी घुस गया था.
विज्ञापन
नगर निगम टैंकर से कर रहा जलापूर्ति
Jamshedpur News :
मानगो जलापूर्ति योजना के माध्यम से मानगो क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है. शहर में लगातार हो रही बारिश और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से मानगो के कई क्षेत्रों में पानी घुस गया था. जिसके कारण विद्युत विभाग ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी है. लाइट नहीं होने से पानी की सप्लाई प्रभावित है. बारिश में भी लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं. आम जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए मानगो के महावीर कॉलोनी, हयात नगर, जवाहर नगर रोड नंबर-13 सहित आसपास के इलाकों सहित रामनगर, श्यामनगर, सुकना बस्ती, पारडीह, समतानगर आदि इलाकों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन