न लिंक भेजा, न OTP बताया, फिर भी खाते से उड़ गये 2 लाख, फिर Instagram लिंक से 3 लाख साफ
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया. बिना ओटीपी और लिंक के जरिए खाते से 5 लाख रुपये की अवैध निकासी हुई. पुलिस जांच में जुटी है.
जमशेदपुर. शहर में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ठगों ने अलग-अलग तरीकों से दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुये कुल 5 लाख रुपये की चपत लगा दी है. पहली घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है, तो दूसरी घाटशिला की. दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
आपके शहर में
न लिंक आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से गायब हुये 2 लाख रुपये
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर के रहने वाले एक व्यक्ति साइबर ठगी के शिकार हुये हैं. पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने न तो किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी के साथ अपना ओटीपी या बैंक विवरण साझा किया. इसके बावजूद उनके बैंक खाते से अचानक 2 लाख रुपये की अवैध निकासी हो गयी. मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आते ही उनके होश उड़ गये. बैंक और पुलिस भी बिना ओटीपी के हुई इस निकासी के तरीके को लेकर हैरान है और तकनीकी जांच की जा रही है.
इंस्टाग्राम पर आया लुभावना लिंक और उड़ गये 3 लाख रुपये
वहीं, दूसरी घटना घाटशिला के एक व्यक्ति के साथ घटी. साइबर ठगों ने उन्हें निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लिया. पीड़ित को इंस्टाग्राम पर एक लुभावना लिंक भेजा गया था. जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया और साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर 3 लाख रुपये पार कर दिये.
ये भी पढ़ें: करम की थाप पर झूमेगा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में इस दिन सजेगा झारखंडी संस्कृति का महाकुंभ
जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस
घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने साइबर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस की टेक्निकल टीम ट्रांजेक्शन ट्रेल, आइपी एड्रेस और संबंधित बैंक खातों की जानकारी खंगाल रही है, ताकि ठगों तक पहुंचा जा सके.
ये भी पढ़ें: शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे 12 हजार रुपये, आवेदन का तरीका जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए