ePaper

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार के ‘सरकार आपके द्वार...’ कार्यक्रम पर रघुवर दास ने कसा तंज, कही ये बात

Updated at : 05 Nov 2022 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Raghubar Das, File Photo

Raghubar Das, File Photo

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि कई मेधावी बच्चे, जिनका राज्य और राज्य के बाहर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, सरकारी समेत अन्य संस्थानों की मेरिट लिस्ट में नाम आ गया, आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. एक ओर मुख्यमंत्री सरकारी खर्च पर ‘सरकार आपके द्वार’ चलाने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. राजस्व कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को लेकर हेमंत सरकार के उदासीन रवैये के कारण राज्य के छात्र व आम लोग परेशान हैं.

झारखंड के विद्यार्थी, बुजुर्ग, आम लोग परेशान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि कई मेधावी बच्चे, जिनका राज्य और राज्य के बाहर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, सरकारी समेत अन्य संस्थानों की मेरिट लिस्ट में नाम आ गया, आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है. उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. इसके साथ ही राज्य के कई गरीब, जो इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, उन्हें सरकारी मदद के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाना होता है. हड़ताल के कारण वे भी नहीं बनवा पा रहे हैं. इससे गरीब बेहतर इलाज से भी वंचित हो रहे हैं. इस असंवेदनशील सरकार के कारण गरीबों को पेंशन से भी वंचित होना पड़ रहा है.

Also Read: संवैधानिक संस्था को धमका रहे हेमंत सोरेन, गलत नहीं किया तो परेशान क्यों, जमशेदपुर में बोले रघुवर दास

हेमंत सोरेन सरकार से रघुवर दास की मांग

श्री दास ने कहा कि जमीन के दाखिल-खारिज, जमीन त्रुटिकरण, नक्शा पास कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं. अहंकार में डूबी हेमंत सोरेन की सरकार केवल अपनी पीठ थपथपाने में लगी है. उसे गरीबों व आम लोगों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है. रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठककर उनकी मांगों पर विचार करें और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कर हड़ताल समाप्त करायें, ताकि आम लोगों के जरूरी काम हो सकें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola