पंजाब पुलिस को इनपुट - गुरदासपुर में भाई-भाभी की हत्या कर जमशेदपुर में छिपा है ये पूर्व गुरुद्वारा प्रधान, छापेमारी जारी...
छापेमारी करने पहुंची पंजाब पुलिस.
पंजाब के गुरदासपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी तरसेम सिंह और हरजोत सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस जमशेदपुर में डेरा डाले हुए है. पुलिस सिदगोड़ा इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में चार लोग नामजद हैं, जिनमें से दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.
जमशेदपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले के नैणेकोट में हुई भाई-भाभी हत्याकांड में फरार आरोपी टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे और उनके भतीजे हरजोत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस सिदगोड़ा क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है. पंजाब पुलिस की टीम ने सिदगोड़ा पुलिस के सहयोग से तरसेम सिंह के सुखिया रोड, 10 नंबर बस्ती स्थित आवास नंबर-4, आकाशदीप प्लाजा के पीछे विजयनगर स्थित मेडिकल दुकान और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.
जगह-जगह छापेमारी कर रही पुलिस
पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश को लेकर जगह जगह छापेमारी कर रही है. मामला 12 मई 2026 का है. पंजाब के गुरदासपुर जिले के काहनूवान थाना क्षेत्र स्थित गांव नैणेकोट में संपत्ति विवाद को लेकर अजायब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर की हत्या कर दी गई थी. परिवार के तीन भाइयों के बीच पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
चार लोगों को बुनाया गया है नामजद आरोपी
मामले में चार लोग तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अम्बे, हरजोत सिंह और मनप्रीत कौर को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके बाद पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. जिस दौरान हत्याकांड में नामजद आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ अम्बे और मनप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस अब फरार चल रहे तरसेम सिंह और हरजोत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए