सुदिव्य सोनू को याद कर भावुक हुए झामुमो कार्यकर्ता, शोकसभा में कहा- उनका संघर्ष हमेशा रहेगा प्रेरणा

Updated:
विज्ञापन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया याद.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान को याद किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जमशेदपुर प्रखंड समिति की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर आयोजित शोकसभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक-राजनीतिक योगदान को लंबे समय तक याद किया जायेगा.

विज्ञापन

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े योगदान को भी याद किया गया. झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव जगत मार्डी ने कहा - सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने संगठन और समाज के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया. उनके विचार और योगदान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे.

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में देवजीत मुखर्जी, बहादुर किस्कू, पप्पू उपाध्याय, मायावती टुडू, मनोज नहा, अनिल मुंडा, चिंतामणि पात्रो, लखींदर सरदार समेत झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola