पूर्वी सिंहभूम में 25 से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Updated:
विज्ञापन

जिले में इस माह शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले में शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से कैसे किया जा सकता है, इसको लेकर चर्चा की.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

जिले में इस माह शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले में शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से कैसे किया जा सकता है, इसको लेकर चर्चा की. साथ ही जिले में 25, 26 व 27 अगस्त को चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य जगहों पर कैंप लगाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. इसके बाद 26 व 27 को घर-घर जाकर पोलियो की दवा दी जायेगी. इस अभियान के दौरान अगर कोई छूट जाता है तो उसको बाद में भी पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गयी है, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola