ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिखायी इन तीन ट्रेनों को हरी झंडी, जानें पूरा टाइम टेबल

Updated at : 21 Nov 2023 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिखायी इन तीन ट्रेनों को हरी झंडी, जानें पूरा टाइम टेबल

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, 18049 शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 11.05 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र बादामपहाड़ से तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी. मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने 3 ट्रेनों को हरी झंडी दखाकर रवाना की. जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी गयी है उसमें बादामपहाड़-शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहाड़-टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू पैसेंजर और बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस शामिल है.

इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, 18049 शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 11.05 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीपदा पहुंचीं, राज्यपाल रघुवर दास ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

वापसी में, 18050 बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 10 बजे बादामपहाड़ से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.30 बजे शालीमार पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में सांतरागाछी, खड़गपुर, झाड़ग्राम, घाटशिला, टाटानगर, बहलदा रोड, औंलाजोरी और रायरंगपुर स्टेशनों पर रुकेगी. यह बंगाल और ओडिशा के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola