साड़ी मोड़ते और दोना बनाते दिखे पुरुष, पोटका के जेंडर मेले में क्यों करायी गयीं ऐसी गतिविधियां...

Updated:
विज्ञापन

युवा का जेंडर मेला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोटका प्रखंड में 'युवा' संस्था द्वारा 'जेंडर मेला' का आयोजन किया गया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य समुदाय में जेंडर समानता, समान भागीदारी और सम्मान का संदेश पहुंचाना था. 'सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी – भूमिका को मजबूत करना' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

पोटका: जेंडर समानता, समान भागीदारी और सम्मान का संदेश समुदाय तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था युवा–यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन की ओर से पोटका प्रखंड के काशीडीह मैदान में जेंडर मेले का आयोजन किया गया. इस वर्ष मेले की थीम ‘सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी–भूमिका को मजबूत करना’ रही. मेले में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. नुक्कड़ नाटक, खेल, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लैंगिक समानता को लेकर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक और संवाद से समझायी समानता की अहमियत

कार्यक्रम में युवा की कार्यकर्ता अंजना देवगम ने जेंडर मेले के उद्देश्य और जेंडर समानता के महत्व की जानकारी दी. इसके बाद ‘मेरा जेंडर, मेरी पहचान, मेरी आजादी, मेरा सम्मान’ विषय पर अभिव्यक्ति, नुक्कड़ नाटक, मिथकों पर संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं. जेंडर आधारित हिंसा पर पोस्टर निर्माण और स्लोगन कार्ड जैसी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया. मेले में खेलों के जरिये भी लोगों को समानता और भेदभाव से जुड़े विषय समझाये गये.

पुरुषों ने बनाये दोना, चलायी सुई-धागा, मोड़ी साड़ी

मेले में पुरुष प्रतिभागियों को पत्तल से दोना बनाने, सुई-धागा चलाने और साड़ी मोड़कर रखने जैसी गतिविधियों में शामिल कराया गया. इसके अलावा म्यूजिकल चेयर और ‘द जेंडर वेज गैप गेम’ के रूप में लूडो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गयीं. इसका उद्देश्य रोजमर्रा के कामों को किसी एक जेंडर से जोड़ने की धारणा पर संवाद करना था. फेस पेंटिंग और आर्ट गतिविधियों ने भी प्रतिभागियों का ध्यान खींचा.

डिजिटल सुरक्षा से लेकर संसाधनों की जानकारी तक

मेले में युवा संसाधन मेला, जेंडर केंद्रित संगठनों की जानकारी और डिजिटल सुरक्षा व असुरक्षा से संबंधित बूथ भी लगाये गये. युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि कोई भी काम सिर्फ लड़के या लड़की का नहीं होता. हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी जेंडर का हो, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए.

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, ग्राम प्रधान सुशांतो हेंब्रम, स्वास्थ्य सहिया हिसी हेंब्रम तथा डालसा के पीएलबी चयन मंडल और डोबो चकिया समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट ऑर्डिनेटर चंद्रकला मुंडा, रीला सरदार, अवंती, किरण, अरूप, चांदमनी सवैयां, अंजना देवगम, कापरा मांझी, हेमंती गोप और युवा के फैलो की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola