Jamshedpur News : आजादनगर के जाहिद और कमरान को ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर ले गयी पुलिस

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 18 Oct 2025 1:05 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : नागपुर की साइबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर कुली रोड निवासी मो. जाहिद और मो. कमरान को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ले गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

नागपुर की साइबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर कुली रोड निवासी मो. जाहिद और मो. कमरान को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ले गयी. जहां से ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर पुलिस दोनों को साथ ले गयी.

जानकारी के अनुसार 10 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में मो. जाहिद और मो. कमरान के खाता में कुल 6.36 लाख रुपये आने का प्रमाण नागपुर पुलिस को मिला है. जिसके बाद गुरुवार की रात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आजादनगर थाना में दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में गिरफ्तार मो. कमरान और मो. जाहिद ने अपना अपराध स्वीकार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola