Jamshedpur News परसुडीह में दो कपड़ा व तीन फल दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

40 मिनट बाद दमकल की गाड़ी परसुडीह बाजार पहुंची

विज्ञापन

Jamshedpur News.

परसुडीह मेन रोड स्थित बाजार में तीन फल दुकान व दो कपड़ा दुकान में बुधवार की रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद काफी लोग वहां जुट गये. घटना की जानकारी 11.10 बजे परसुडीह पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गयी. इस घटना में बप्पन व बबलू की कपड़ा दुकान समेत तीन फल की दुकानें जल कर राख हो गयी. घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता सुदिप्तो डे राणा अपने साथियों के साथ आग बुझाने में जुट गये. 40 मिनट बाद दमकल की गाड़ी परसुडीह बाजार पहुंची. भाजपा नेता सुदिप्तो डे राणा ने बताया कि नुकसान का आकलन करना फिलहाल मुश्किल है. पांचों दुकानों में माल पूरी तरह से भरा हुआ था. आग कैसे लगी, यह भी कोई नहीं बता पा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola