विशाल अजगर देखते ही मची भगदड़...फिर ट्रक ड्राइवर ने किया ऐसा काम

Updated:
विज्ञापन

विशाल अजगर के साथ ट्रक ड्राइवर व तस्वीर लेने की लगी होड़.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में बारिश के साथ ही सांप निकलने का सिलसिला तेज हो गया है. बिरसानगर में 12 फीट लंबा अजगर देखकर लोग सहम गए. एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी जान पर खेलकर अजगर को सुरक्षित बचाया और उसे जंगल में छोड़ दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर | बारिश शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में जहरीले व बड़े सांपों के निकलने का सिलसिला तेज हो गया है. गुरुवार को बिरसानगर के हुरलुंग रोड में करीब 12 फीट लंबा और 25 किलोग्राम वजनी विशालकाय अजगर दिखने से अफरा-तफरी मच गयी. सड़क पर अजगर को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं सापों का रेस्कयू

हुरलुंग रोड से गुजर रहे बिरसानगर निवासी ट्रक ड्राइवर अजय कुमार की नजर भीड़ पर पड़ी. खतरा भांपते ही वे तुरंत आगे आए और अपनी सूझबूझ से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. अजय ने बताया - वे पहले भी कई सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं. सांप को पकड़ने के बाद उन्होंने उसे सुरक्षित दलमा वन्य क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया. इसके बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola