कदमा: कॉलोनी से साइकिल चोरी करते एक पकड़ाया, दो साथी फरार

Updated:
विज्ञापन

कदमा में चोरी करते युवक पकड़ाया

विज्ञापन

:: पिछले एक सप्ताह से सेंट्रल एक्साइज कॉलोनी में हो रही थी चोरी , कॉलोनीवासियों रख रहे थे निगरानी फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर कदमा न्यू रानीकुदर स्थित सेंट्रल एक्साइज कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से चोरी की समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासियों ने बुधवार की शाम साइकिल की चोरी करते एक युवक को पकड़ा. जबकि उसके दो साथी फरार हो गये. पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसके पास से साइकिल बरामद किया. पूछताछ में पकड़ाया युवक ने अपना नाम छोटू नामता बताया.वह कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर एक में रहता है. पूछताछ में उसने अपने फरार साथी का नाम रामदास भट्ठा निवासी दीपू ठाकुर और ऋतिक घोष बताया. सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस छोटू नामता को पकड़ कर थाना ले गयी. उससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. कॉलोनीवासी विजय कुमार झा ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से सामानों की चोरी हो रही थी. वाहन के पार्ट्स, पेट्रोल, डीजल समेत साइकिल की चोरी हो रही थी. जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने खुद निगरानी करनी शुरु की. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम एक युवक पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola