पहले दिन मेजबान डीएवी बिष्टुपुर के खिलाड़ियों का रहा जलवा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर में मंगलवार से डीएवी क्लस्टर-1 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर में मंगलवार से डीएवी क्लस्टर-1 स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा. अंडर-17 बालक व बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर विजेता बनी. अंडर14 बालक व बालिका वर्ग में भी बिष्टुपुर की टीम चैंपियन रही. टेबल टेनिस के अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर चैंपियन बना. अंडर-17 बालक वर्ग में भी डीएवी बिष्टपुर ने खिताब जीता. टेबल टेनिस अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में भी बिष्टुपुर ने खिताब जीता. डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया. मौके पर महुआ सिंह, चंद्रानी बनर्जी, पीके भुइंया, रेखा रानी, राकेश शर्मा, एके मंडल व अन्य लोग मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में 8 स्कूलों के कुल 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगाा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola