Jamshedpur News : साकची आमबागान बीआरसी ऑफिस में खुला नया आधार केंद्र

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 18 Oct 2025 1:03 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : साकची आमबागान स्थित बीआरसी ऑफिस के प्रथम तल्ले में नया आधार केंद्र खुला. अब यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

साकची आमबागान स्थित बीआरसी ऑफिस के प्रथम तल्ले में नया आधार केंद्र खुला. अब यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है. केंद्र के संचालक फणिदीप ने बताया कि नया आधार कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड में संशोधन, शुद्धिकरण, स्कूली बच्चों के फिंगर प्रिंट अपटेड आदि का काम हो रहा है.

यह केंद्र सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. केंद्र में अभी एक ऑपरेटर को रखा गया है. इधर, साकची आमबागान में नया आधार केंद्र खुलने से जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. खासकर छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाने को लेकर अभिभावक करनडीह, मानगो आदि क्षेत्रों का चक्कर लगाने को मजबूर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola