नावा जुवान जुमिद अखड़ा को किया गया पुरस्कृत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सुंदरनगर क्षेत्र की सामाजिक संस्था नावा जुवान अखड़ा को 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह के लिए पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर:
सुंदरनगर क्षेत्र की सामाजिक संस्था नावा जुवान अखड़ा को वीवीडीए की ओर से 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने के लिए पुरस्कृत किया गया. वीवीडीए की ओर से राजेश मार्डी ने गोड़ाडीह जाकर उनकी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों को माेमेंटो प्रदान किया. गोड़ाडीह में पिछले साल जुलाई महीने में नावा जुवान जुमिद अखड़ा द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें 117 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी सहित वीवीडीए के सभी सदस्यों ने गोड़ाडीह के रक्तवीरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन