नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने जीत से की शुरुआत
जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी, टेल्को में शनिवार से सब जूनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी, टेल्को में शनिवार से सब जूनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान नवल टाटा हॉकी एकेडमी की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 13-0 से रौंद दिया. पश्चिमी सिंहभूम के प्रियांश प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दिन के दूसरे मैच में खूंटी की टीम ने गुमला को 5-0 से मात दी. खूंटी के सुबोध बोदरा प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के तीसरे मुकाबले में सिमडेगा ने हजारीबाग को 6-1 से हराया. हजारीबाग के जॉर्ज मिंज प्लेयर ऑफ द मैच रहे. प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप के आइएसडब्ल्यूपी के एमडी अभिजीत अविनाश ननोटी मौजूद थे. इस प्रतियोगिता मे गुमला, एनटीएचए, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, हजारीबाग सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम सहित कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए