ePaper

Naukri 2021 : टाटा स्टील कर्मचारियों के पुत्रों को होली की सौगात, 10 साल बाद होने जा रही है नियुक्ति, यहां है पूरी जानकारी

Updated at : 20 Mar 2021 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Naukri 2021 : टाटा स्टील कर्मचारियों के पुत्रों को होली की सौगात, 10 साल बाद होने जा रही है नियुक्ति, यहां है पूरी जानकारी

Naukri 2021, Jamshedpur News, जमशेदपुर न्यूज : टाटा स्टील के पूर्व और वर्तमान रजिस्टर्ड कर्मचारी पुत्रों को होली के पहले नियोजन का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. करीब 10 साल बाद बहाली होगी. कर्मचारी पुत्रों को फॉर्म भरने के लिए एक माह का समय मिलेगा.

वर्तमान में करीब 10 हजार रजिस्टर्ड इंप्लाई वार्ड हैं. इस दौरान करीब 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली तीन साल में होगी. पहली बार केवल लिखित परीक्षा होगी. मौखिक परीक्षा नहीं ली जायेगी. लिखित परीक्षा में चयनित कर्मचारी पुत्रों को मेडिकल जांच से गुजरना होगा.

Also Read: Womens Day 2021 : वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की बड़ी पहल, अब महिलाएं भी बी शिफ्ट में करेंगी ड्यूटी, ये मिलेगी खास सुविधा

बहाली में शामिल होने के लिए आयु सीमा 42 साल होगी. लिखित परीक्षा में पहले साल प्रथम वरीयता के 175, दूसरे साल 2022 में 175 और तीसरे साल 2023 में शेष 150 चयनित इंप्लाई वार्ड को ट्रेनिंग पर भेजा जायेगा. सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने पर कर्मचारी पुत्रों का कंपनी में स्थायीकरण होगा. इससे पहले टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ के कार्यकाल में एनएस ग्रेड में 682, सिक्योरिटी में 347 और करीब 100 मैट्रिक पास पारा मेडिकल स्टाफ की बहाली हुई थी.

Also Read: JAC Matric & Inter Exam Date 2021 : झारखंड में मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी अवसर, नौवीं व 11वीं के छात्र इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola