विधायक सविता महतो ने मरीज के 40 हजार का बिल कराया माफ

Updated:
विज्ञापन

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जामदोहा निवासी जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी की बहन जितेन मांझीयान को सांस संबंधी समस्या होने पर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इलाज में अस्पताल का बिल करीब एक लाख से अधिक हो गया. विधायक सविता महतो ने करीब 40 हजार रुपये का बिल माफ कराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के जामदोहा निवासी जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी की बहन जितेन मांझीयान को सांस संबंधी समस्या होने पर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इलाज में अस्पताल का बिल करीब एक लाख से अधिक हो गया. परिजनों ने अस्पताल का कुछ बिल चुका दिया, लेकिन शेष बचे राशि को चुकाने में असमर्थता जतायी. मगर अस्पताल प्रबंधन मानने को तैयार नहीं था. उन्होंने विधायक सविता महतो को इसकी जानकारी दी. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर करीब 40 हजार रुपये का बिल माफ कराकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलायी. उक्त जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह आप्त सचिव काबलु महतो ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola