केनाल पुल व सड़क निर्माण को लेकर मंत्री बसंत सोरेन से मिली विधायक सविता महतो
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
केनाल पुल व सड़क निर्माण को लेकर मंत्री बसंत सोरेन से मिली विधायक सविता महतो
विज्ञापन
मंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द होगा जर्जर पुल व सड़कों का निर्माण
आपके शहर में
विज्ञापन
जमशेदपुर : ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सोमवार को जल संसाधन, पथ निर्माण व भवन निर्माण विभाग के मंत्री बसंत सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. विधायक ने उन्हें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में केनाल पुल व सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में विधायक ने चांडिल प्रखंड के हुमिद करमगोड़ा गांव के समीप जर्जर केनाल पुल निर्माण, चैनपुर गांव के समीप जर्जर केनाल पुल निर्माण की मांग की. साथ ही उन्होंने एनएच-32 आदरडीह से लेकर मिलन चौक तक 32 किमी सड़क का निर्माण कराने, एनएच-33 चौका से पातकुम पुल ईचागढ़ तक 9 किमी सड़क निर्माण कराने व चांडिल से मानिकुई होते हुए गिदीबेड़ा टोल ब्रिज तक लगभग 7 किमी सड़क निर्माण की मांग की. इस दौरान मंत्री बसंत सोरेन ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही जर्जर पुल व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, समीर महतो, अमीन कुमार महतो, कमल महतो, बृहस्पति टुडू, दीपक महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन