एमजीएम के आई विभाग में फेको मशीन से होगा आंखों का ऑपरेशन, मशीन खरीदारी की प्रक्रिया शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन द्वारा टेंडर निकाला गया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने फेको मशीन की खरीदारी शुरू कर दी है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा टेंडर निकाला गया है. जल्द ही टेंडर को फाइनल कर मशीन की खरीदारी होगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि अब तक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन चीरा लगाकर किया जाता था. इससे मरीजों को परेशानी होती थी. फेको मशीन से मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. फेको मशीन आ जाने से मरीजों व डॉक्टरों दोनों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया जाता है. इस मशीन के आने से ऑपरेशन कराने वालों की संख्या बढ़ेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन