मानुषमुड़िया-सोनाकड़ा मुख्य सड़क जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर से बहता पानी.

बहरागोड़ा में मानुषमुड़िया से सोनाकड़ा तक की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर है, जिससे कई गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मानुषमुड़िया से सोनाकड़ा तक करीब चार किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क कई सालों से जर्जर है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण सोनाकड़ा, पांकलो, धानघोरी, सिजुआ, सरडीहा, बालीडीहा व जामजुरकी समेत कई गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. इसी मार्ग से स्कूल के छात्र भी आवागमन करते हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क के बीच बनी पुलिया भी जर्जर

ग्रामीणों ने बताया - सड़क के बीच बनी पुलिया भी काफी जर्जर हो चुकी है. पुलिया के बीच गहरा गड्ढा बन गया है. हल्की बारिश में भी पानी पुलिया पर से बहने लगता है. ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्षों से सड़क व पुलिया की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

पश्चिम बंगाल को भी जोड़ती है सड़क

यह सड़क पश्चिम बंगाल को भी जोड़ती है. इससे सड़क का महत्व और बढ़ जाता है. चिन्मय नायक, परमेश्वर नायक, हराधन चंद, कृष्णा पलाई, सुखलाल बास्के, विश्वजीत पातर, आशुतोष पातर, परान गोप, दुखित राम गोप, हिमांशु नायक, लालटू पातर, रामू चंद, सुमन मंडल व रंजीत गोप आदि लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola