मानगो-उलीडीह की दुकानों में चोरी के बाद दहशत में व्यापारी, सामान की बरामदगी की मांग की

Author Sanjeev bhardwaj|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

जदयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के मानगो और उलीडीह में नौ दुकानों में हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत है। जदयू ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

जदयू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर मानगो और उलीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की रात नौ दुकानों के ताले तोड़ने व दो दुकानों से भारी नकद राशि व लाखों के सामान चुराने की घटना से व्यापारियों में दहशत है. इसके विरोध में जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी से मिला. जदयू नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर घटना का शीघ्र उद्भेदन, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की. जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी व लूट की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ी कर रही हैं. व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर बाजार में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की. ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है. मौके पर कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, उषा यादव, ममता सिंह, मुश्ताक अहमद, मनोज गुप्ता, नीरज साहू, अशोक सिंह व शिरीन अख्तर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola