जमशेदपुर में सबसे कम, चाकुलिया और धालभूमगढ़ में हुई अधिक बारिश, फसलों के बुआई पर पड़ा असर

Updated at : 01 Aug 2023 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में सबसे कम, चाकुलिया और धालभूमगढ़ में हुई अधिक बारिश, फसलों के बुआई पर पड़ा असर

बारिश को लेकर कृषि विभाग की ओर से हर प्रखंड में करायी गयी जांच में 1 से लेकर 31 जुलाई तक औसतन 264.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश चाकुलिया और धालभूमगढ़ में हुई है जबकि सबसे कम बारिश जमशेदपुर प्रखंड में हुई है. पूरे जिले में 316.4 मिलीमीटर बारिश सामान्यत: जुलाई माह में होती है.

विज्ञापन

जमशेदपुर में बारिश की कमी के कारण इस बार फसलों का बुआई में भी काफी कमी आयी है. पूर्वी सिंहभूम जिला कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जिले में धान की बुआई (आच्छादन) 15.59 फीसदी, मक्का का 30.09 फीसदी का दलहन 3.67 फीसदी और तेलहन का 0.60 तथा मोटे अनाज का सिर्फ 4.87 फीसदी आच्छादन हो पाया है. बारिश का मौसम सिर्फ एक माह और बचा है.

एक अनुमान के मुताबिक, 15 अगस्त तक ही बारिश हो पाती है. जिले में इसके बाद बारिश कम हो जाती है. इस कारण इस बार सुखाड़ जैसे हालात बन रहे है. दूसरी ओर, कई प्रखंडों में काफी कम बारिश हुई है. बारिश को लेकर कृषि विभाग की ओर से हर प्रखंड में करायी गयी जांच में 1 से लेकर 31 जुलाई तक औसतन 264.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश चाकुलिया और धालभूमगढ़ में हुई है जबकि सबसे कम बारिश जमशेदपुर प्रखंड में हुई है. पूरे जिले में 316.4 मिलीमीटर बारिश सामान्यत: जुलाई माह में होती है, लेकिन इस माह सिर्फ 264.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस तरह से जिले में 51.8 मिलीमीटर बारिश कम हुई है.

कोल्हान में सबसे कम बारिश सरायकेला-खरसावां जिले में. मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से लेकर 31 जुलाई तक बारिश में कमी दर्ज की गयी है. लेकिन सबसे कम बारिश सरायकेला-खरसावां जिले में हुई है. रिकॉर्ड के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम जिले में 543.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, लेकिन 340.9 मिलीमीटर बारिश हुई है. यानी 37 फीसदी की कमी बारिश दर्ज की गयी है. सरायकेला-खरसावां जिले में 503 मिलीमीटर बारिश की जगह 248.1 मिलीमीटर हुई है. जो 51 फीसदी कम है. पश्चिम सिंहभूम में 493.6 मिलीमीटर बारिश की जगह 319.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 35 फीसदी कम है.

बुआई की स्थिति (सभी आंकड़े हेक्टेयर में)

फसल – लक्ष्य – आच्छादन – प्रतिशत

  • धान – 110000 – 17148 – 15.59

  • मक्का – 11820 – 3557 – 30.09

दलहन

  • अरहर – 10000 – 420 – 4.20

  • उड़द – 6000 – 268 – 4.47

  • मूंग – 2500 – 110 – 4.40

  • कुलथी – 2000 – 000 – 0.00

  • अन्य – 1700 – 16 – 0.94

  • कुल – 22200 – 814 – 3.67

तेलहन

  • मूंगफली – 995 – 16 – 1.61

  • तिल – 405 – 00 – 000

  • सोयाबीन – 300 – 00 – 0.00

  • सूर्यमुखी – 105 – 0 – 0.00

  • सरगुजा – 793 – 0 – 0.00

  • अंड – 52 – 000 – 0.00

  • कुल – 2650 – 16 – 0.60

मोटे अनाज

  • ज्वार – 150 – 0 – 0.00

  • बाजरा – 40 – 0 – 0.00

  • मड़ुआ – 1000 – 58 – 5.80

  • कुल – 1190 – 58 – 4.87

Also Read: झारखंड में शहर से लेकर गांव तक महंगा हुआ जमीन खरीदना, फ्लैट की रजिस्ट्री की दरों में 10 फीसदी वृद्धि

बारिश की स्थिति

  • प्रखंड का नाम बारिश की स्थिति

  • जमशेदपुर 161.0 मिमी

  • पोटका 241.0 मिमी

  • पटमदा 213.8 मिमी

  • बोड़ाम 212.0 मिमी

  • मुसाबन 275.4 मिमी

  • डुमरिया 256.8 मिमी

  • घाटशिला 218.2 मिमी

  • धालभूमगढ़ 413.4 मिमी

  • चाकुलिया 425.2 मिमी

  • बहरागोड़ा 275.2 मिमी

  • गुड़ाबांधा 201.4 मिमी

  • औसतन बारिश 264.6 मिमी

  • माह का सामान्य वर्षापात 316.4 मिमी

  • माह का वास्तविक वर्षापात 264.6 मिमी

बारिश कम होने के कारण फसलों की बुआई पर असर : कृषि पदाधिकारी

जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी ने बताया कि बारिश कम होने के कारण फसलों की बुआई पर पड़ा है. दो प्रखंडों को छोड़कर अन्य इलाके में बारिश काफी कम हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola