कोच खालिद जमील के बिना उतरेगी जेएफसी की टीम

Updated:
विज्ञापन

indian super league clash between jfc and kerala blasters

विज्ञापन

मुकाबले के लिए शहर पहुंची केरला ब्लार्स्ट्स की टीम जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और केरला ब्लास्टर्स के बीच 30 मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. इस मैच में जमशेदपुर फुट��ॉल क्लब के मुख्य कोच खालिद जमील डग आउट से नदारद रहेंगे. पिछले दो मैचों में कोच को दो येलो कार्ड का मुंह देखना पड़ा है. इसलिए इस मैच में जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील टीम के साथ नहीं होंगे. ऐसे में सहायक कोच स्टीवन डायस पर टीम को आगे ले जाने का दारोमादर होगा. इस मैच के लिए केरला ब्लास्टर्स की टीम शहर पहुंच गयी है. केरला की टीम शुक्रवार को टाटा फुटबॉल एकेडमी में शाम चार बजे से से अभ्यास करेगी. केरला की टीम में इशान पंडिता, प्रीतम कोटाल व प्रवीर दास जैसी खिलाड़ी शामिल है. इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola