क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कीनन में लौटेगा रणजी का रोमांच, इन टीमों से भिड़ेगी झारखंड

Updated:
विज्ञापन

कीनन स्टेडियम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के क्रिकेट प्रशंसकों को अपने पसंदीदा मैदान पर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले देखने को मिलेगा. इसे लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में एक बार फिर घरेलू क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है. लंबे अंतराल के बाद शहर के क्रिकेट प्रशंसकों को अपने पसंदीदा मैदान पर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले देखने का मौका मिलेगा. आगामी घरेलू सत्र में कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के अलावा कूच बिहार और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले भी खेले जायेंगे. इसे लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है.

विज्ञापन

11 अक्टूबर से रणजी का आगाज

कीनन स्टेडियम में घरेलू सत्र का पहला बड़ा मुकाबला झारखंड और केरल के बीच खेला जायेगा. रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक होगा. इसके बाद अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड की टीम 26 से 29 नवंबर तक मणिपुर से भिड़ेगी.

जनवरी में दो रणजी मुकाबलों का रोमांच

नये साल में कीनन स्टेडियम पर रणजी ट्रॉफी के दो और मुकाबले होंगे. 17 से 20 जनवरी 2027 तक झारखंड और सर्विसेज के बीच मुकाबला खेला जायेगा. इसके ठीक बाद 24 से 27 जनवरी तक झारखंड और बंगाल आमने-सामने होंगे. बंगाल के खिलाफ मुकाबले को लेकर स्थानीय दर्शकों में विशेष उत्सुकता रहने की उम्मीद है.

फरवरी में अंडर-23 खिलाड़ियों का मुकाबला

घरेलू क्रिकेट का यह सिलसिला फरवरी में भी जारी रहेगा. कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत झारखंड और महाराष्ट्र की अंडर-23 टीमें 2 से 5 फरवरी 2027 तक कीनन स्टेडियम में मुकाबला करेंगी. इस मैच में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी.

मैदान पर लौटेगा पुराना क्रिकेट वाला माहौल

कीनन स्टेडियम का घरेलू क्रिकेट से पुराना और गौरवशाली रिश्ता रहा है. यहां मुकाबलों की वापसी से न सिर्फ झारखंड के खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा, बल्कि शहर के युवा क्रिकेटरों को भी उच्च स्तर का क्रिकेट करीब से देखने और सीखने का अवसर मिलेगा. अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक होने वाले इन मुकाबलों को लेकर खेल संघों और प्रशासन की तैयारियां शुरू होने की उम्मीद है. अपने होम ग्राउंड पर झारखंड टीम को दर्शकों से भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola