जमशेदपुर में KCC Eye Hospital की लापरवाही ने छीन ली 8 लोगों की आंखें, 11 माह बाद खुलासा, जानें पूरा मामला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Oct 2022 12:26 PM
जमशेदपुर से 45 किलोमीटर दूर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र का कीताडीह गांव. यहां के आठ लोगों की आंखों की रोशनी सिस्टम ने छीन ली. दरअसल, 11 माह पूर्व आंख के इलाज के नाम पर इस गांव के आठ बुजुर्गों के साथ बरती गयी लापरवाही का मामला सामने आया है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित केसीसी आइ अस्पताल के लापरवाही की वजह से 8 लोगों के आंखों की रोशनी चली गयी. दरअसल मामला ये है कि जिले से 45 किलोमीटर दूर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र का कीताडीह गांव है. 11 माह पूर्व मुफ्त में आंख के इलाज के नाम पर गांव के 8 बुजुर्गों की आखों का इलाज किया गया. हालांकि इस मामले में साकची पुलिस ने कालीमाटी रोड स्थित केसीसी आइ अस्पताल के संचालक समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, केसीसी आइ अस्पताल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ मिलता है. इसके बदले उनको गांवों से लोगों को लाकर मोतियाबिंद का इलाज कराना होता है. एजेंट और सहायिका के माध्यम से यह अस्पताल लोगों को लाकर इलाज करता है और फिर उनको वापस भेज देता है. पूरे मामले में एक सिंडिकेट के काम करने की आशंका है.
कीताडीह क्षेत्र की आंगनबाड़ी सहायिका सोमवारी मुर्मू एक महिला को साथ में लेकर गांव आयी थीं. उक्त महिला ने ग्रामीणों को बताया कि जिन लोगों को आंखों में परेशानी है. वे मुफ्त में इलाज करा सकते हैं. उक्त महिला के कहने पर गंगाधर सिंह (65), छिता हांसदा (महिला), टेटे गिरी, डेबा मुर्मू, माजोल, भानु, माझी मुर्मू और पात्रो मुर्मू इलाज कराने को तैयार हो गये. सभी को 18 नवंबर 2021 को जमशेदपुर लाया गया.
यहां केसीसी आइ अस्पताल में इलाज किया गया. दूसरे दिन ही उन्हें गांव छोड़ दिया गया. इलाज के बाद उनकी आंखों में परेशानी होने लगी. गंगाधर सिंह ने बताया कि उनके साथ परिजनों को भी नहीं जाने दिया गया. उनको पहले रांची, फिर कोलकाता ले जाकर इलाज कराया गया. उसके बाद घर छोड़ दिया गया, लेकिन आंख की रोशनी नहीं लौटी. फिर आंखों में खुजली हुई. जब गंगाधर सिंह ने आंख को खुजलाया, तो आंख में लगा कांचनुमा बॉल गिर गया. इसके बाद खुलासा हुआ कि उनके साथ गलत हुआ है.
रिपोर्ट- ब्रजेश सिंह/ ऋषि तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










