Jamshedpur News : कन्हैया हत्याकांड : सुमित, विक्की और रजा को रिमांड पर लेगी पुलिस
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गोलमुरी नामदा बस्ती के कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस अनुराग मिश्रा और राहुल पाठक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे राज्य में छापेमारी करने गयी पुलिस
दो युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में
Jamshedpur News :
गोलमुरी नामदा बस्ती के कन्हैया यादव हत्याकांड मामले में पुलिस अनुराग मिश्रा और राहुल पाठक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस को दोनों के लोकेशन के बारे में जानकारी मिली है. वहीं पुलिस उनके गिरोह में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी जिले से बाहर हैं. पुलिस की एक टीम छापेमारी में जुटी है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस कन्हैया यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार सुमित सिंह, अमरीक सिंह उर्फ विक्की और रजा आलम को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.सोमवार को पुलिस संभवत: तीनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. रिमांड पर लेने के बाद हत्याकांड में शामिल साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन लोगों को भी गिरफ्तार करेगी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन