जुगसलाई में मतदाता सूची त्रुटिहीन बनाने का अभियान तेज
विधायक मंगल कालिंदी ने अपने विस क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया | Prabhat Khabar Network
जुगसलाई में विधायक मंगल कालिंदी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का विधायक मंगल कालिंदी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया. इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन, सटीक और पारदर्शी बनाना तथा इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.
इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी के साथ जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह, रामनवमी सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी से काम करें ताकि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाएं. इस मौके पर विधायक ने आम जनता से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सूची में अपने नाम व विवरण की शुद्धता की जांच अवश्य कर लें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए