Jsca trials: विभिन्न वर्गों के ट्रायल के लिए जेएससीए ने जारी किये दिशानिर्देश

Updated:
विज्ञापन

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है. जेएससीए स्कूल एंड क्लब प्रतिनिधि डी उमा राव ने बताया कि, जो खिलाड़ी जेएससीए ओर से आयोजित होने वाली ट्रायल्स में हिस्सा लेना चाहते हैं. वे अपने जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से तैयार रखने. ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले 3 वर्षों की मार्कशीट, कक्षा 10वीं की मार्कशीट (केवल U-23 के लिए), बोनाफाइड सर्टिफिकेट (U-14, 16 और 19 के लिए), पीवीसी आधार कार्ड, आधार कार्ड का इतिहास और माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड का होना अनिवार्य है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सत्र शुरू होने में अभी पर्याप्त समय है, इसलिए खिलाड़ी समय रहते कागजात जुटा लें. ट्रायल्स के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन कड़ाई से किया जायेगा. कोई भी दस्तावेज कम होने पर खिलाड़ी के चयन पर विचार नहीं किया जायेगा और इस संबंध में कोई बहाना स्वीकार नहीं होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola