जेएसए फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को मिला किट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2024 8:42 PM

विज्ञापन

JFA JSA FOOTBALL : खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित झारखंड अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर सीनियर फुटबॉल टीम घोषित कर दी गयी है

विज्ञापन

जमशेदपुर. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित झारखंड अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर सीनियर फुटबॉल टीम घोषित कर दी गयी है. टीम का कोच जोगेश शर्मा को और मैनेजर विवेक प्रसाद को बनाया गया है. टीम में लक्ष्मण मार्डी, विशाल सोना, बबलू मुर्मू, घनश्याम मुर्मू, रंगलाल मुर्मू, बासेत हांसदा, किशन सरदार, इंद्रजीत उरांव, बिक्रम किस्कू, ठाकुरदास किस्कू, संजय मुर्मू, रंजीत मार्डी, असमां हेंब्रम, छोटू हांसदा, विक्रम नायक, साधु मार्डी, बिरसा टुडू व जयपाल सिंह सिरका शामिल है. सोमवार को टीम के सभी खिलाड़ियों को आधिकारिक किट प्रदान की गयी. इससे पहले जेएसए फुटबॉल सब कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट व चेयरमैन मुकुल विनायक चौधरी ने टीम की आधिकारिक जर्सी लॉन्च किया. मौके पर सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विक्टर सोमया, जेएसए के सचिव वी रामाकृष्णा, जेएसए के सहायक सचिव रोहित कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद थे. जमशेदपुर की टीम मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच में चाईबासा से भिड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola