Jamshedpur News : जेपीपी घाटशिला उपचुनाव में नहीं देगा अपना प्रत्याशी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 Oct 2025 12:49 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला उपचुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही अपना कोई प्रत्याशी उतारेंगे.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला उपचुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही अपना कोई प्रत्याशी उतारेंगे. लेकिन तीन मुद्दे झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का पुनर्गठन करने, झारखंड आंदोलनकारियों का 9 महीने का बकाया भुगतान करने व संताल विश्व विद्यालय लेदा (दामपाड़ा) को स्वीकृति देने की मांग को उठाते रहेंगे. उक्त बातें जेपीपी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.

उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र उनके राजनीतिक जीवन की आधारशिला रही है. 1990 में घाटशिला से विधायक चुने गये थे. लेकिन अलग झारखंड राज्य के मुद्दे पर 1991 में विधानसभा में त्याग पत्र दे दिया था. उसके बाद घाटशिला उपचुनाव में सीपीआई के टीकाराम माझी को समर्थन देकर विजयी बनाये. लेकिन इस बार घाटशिला उपचुनाव में तटस्थ रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola