Jamshedpur News : बिहार चुनाव में झामुमो को झटका, रघुवर दास ने कसा तंज- “जैसी करनी, वैसी भरनी”

Updated at : 23 Oct 2025 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में झामुमो को एक भी सीट नहीं मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में झामुमो को एक भी सीट नहीं मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में जो स्थिति झामुमो के साथ हुई है, वह “जैसी करनी वैसी भरनी” का उदाहरण है.रघुवर दास ने कहा कि झामुमो को जिस तरह बिहार में सहयोगी दलों ने दरकिनार किया है, यह उसी का नतीजा है जैसा वे झारखंड में जनता के साथ करते आये हैं. आगे कहा कि यह गठबंधन जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि लूट-खसोट के लिए बनी है. झारखंड में हेमंत सोरेन ने जनता को जिस तरह ठगा, उसी का परिणाम बिहार में देखने को मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जनता सब समझती है और समय आने पर जवाब देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन