झारखंड अंडर-19 बैडमिंटन टीम का ट्रायल आज से

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड अंडर-19 बैडमिंटन टीम का सेलेक्शन ट्रायल की शुरुआत मंगलवार से मोहन आहूजा स्टेडियम में होगी. इस ट्रायल के आधार पर झारखंड की टीम चुनी जायेगी,

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड अंडर-19 बैडमिंटन टीम का सेलेक्शन ट्रायल की शुरुआत मंगलवार से मोहन आहूजा स्टेडियम में होगी. इस ट्रायल के आधार पर झारखंड की टीम चुनी जायेगी, जो अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस ट्रायल में राज्य भर के विभिन्न जिले के कुल 100 खिलाड़ी भाग लेंगे. 19 सितंबर तक चलने वाली इस ट्रायल के बालक वर्ग में जमशेदपुर के कृष दुबे और बालिका वर्ग में सारा शर्मा पर सबों की निगाह होगी. उक्त जानकारी झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के प्रभाकर राव ने दी. उन्होंने बताया कि यह सेलेक्शन ट्रायल आने वाले नेशनल टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है. यहां पर बेहद रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola