7 मई तक रद्द रहेगी झारखंड से चलने वाली 16 ट्रेनें, कई का रूट बदले गए
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Apr 2025 2:07 PM
स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें, सांकेतिक तस्वीर
Jharkhand Train News: नागपुर डिवीजन में विकास कार्य चलने की वजह से टाटानगर से चलने वाली 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. शालीमार लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस 3 मई को बदले हुए रूट से चलेगी.
जमशेदपुर : अगर आप मई के माह में टाटा से मुंबई ट्रेन से जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. क्योंकि 6 मई तक 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसकी बड़ी वजह नागपुर डिवीजन में डेवलपमेंट काम का होना है. इसके तहत शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन 4 मई, हावड़ा सीएमएसटी मुंबई ट्रेन 2 और 4 मई को रद्द रहेगी.
कौन-कौन ट्रेनों को किया गया रद्द
इसके अलावा सीएमएसटी मुंबई हावड़ा मेल ट्रेन 4 और 6 मई को, कामाख्या मुंबई लोकमान्य तिलक ट्रेन 3 मई को, लोकमान्य तिलक कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन 6 मई को रद्द रहेगी. इसी तरह शालीमार लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस 3 मई को डायवर्ट होकर चलेगी. वहीं, टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस 1 मई से 5 मई को बिलासपुर तक जाएगी. इसी तरह 3 से 7 मई तक इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस को बिलासपुर तक चलायी जाएगी.
Also Read: झारखंड के करोड़ों लोगों को हेमंत सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, 15 लाख रुपये तक का ले सकेंगे लाभ
टाटानगर स्टेशन से चलेगी वंदे भारत ट्रेन वाली स्लीपर कोच
रेलवे ने टाटानगर स्टेशन से जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. अभी तक टाटानगर से केवल चेयर कार (सीटिंग) वंदे भारत ट्रेन चलायी जा रही है, जिनमें टाटानगर-रांची-हावड़ा, टाटानगर‐बरहमपुर और टाटानगर‐राउरकेला शामिल हैं. इसके अलावा टाटानगर से बनारस और बिलासपुर के लिए वंदे भारत सेवा शुरू करने की योजना पर काम हो रहा है. लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए इनमें स्लीपर कोच की सुविधा दी जाएगी.
Also Read: Crime News : पलामू में घर से मिला महिला का सड़ा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










