Jharkhand raji trophy bowling coach sunny gupta : क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में पूरी टीम का रहा है योगदान : सन्नी गुप्ता

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड और उत्तराखंड के बीच छह फरवरी से कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड और उत्तराखंड के बीच छह फरवरी से कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा. इस पांच दिवसीय मुकाबले के लिए उत्तराखंड की टीम शहर पहुंच गयी है. दोनों टीमों ने कीनन स्टेडियम में बुधवार को अभ्यास किया. मौके पर झारखंड रणजी टीम के बॉलिंग कोच सन्नी गुप्ता ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी टीम ने पूरे सीजन में शानदार क्रिकेट खेल रही है. ग्रुप स्टेज में हम मात्र एक मैच हारे हैं. क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में पूरी टीम का सराहनीय योगदान दिया है. अपने जमाने के शानदार ऑफ स्पिनर रहे सन्नी गुप्ता ने बताया कि पूरी टीम पर अगर नजर डाले तो, दो-तीन खिलाड़ियों को छोड़कर सभी खिलाड़ी नये हैं. लेकिन, वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सन्नी गुप्ता ने बताया कि हमारी बल्लेबाजी तो इस वक्त काफी मजबूत है. एक ओर जहां विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, अनुकूल राय व शरणदीप सिंह के अनुभव का फायदा टीम को मिल रहा है. वहीं, नये खिलाड़ी शिखर मोहन, साहिल राज, सौरभ शेखर व रॉबिन मिंज भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आने वाले मुकाबले में केवल वह अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे. सन्नी गुप्ता ने कहा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जितने के बाद हमारी पूरी टीम नयी उर्जा से भरी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola